न्यूज़लिंक हिंदी। वायु प्रदूषण की समस्या तेजी से दुनिया में बढ़ती जा रही है। जिस वजह से लोगो को अस्थमा, लंग कैंसर जैसी कई भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वायु प्रदूषण का असर आपकी त्वचा और बालों पर भी पड़ सकता है।
प्रदूषण की वजह से बालों का झड़ना, टूटना, डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प की समस्या हो सकती है। साथ ही त्वचा पर इसका प्रभाव एक्ने, डार्क स्पॉट्स, झुर्रियां आदि के रूप में सामने आ सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से प्रदूषण से होने वाले डैमेज से आप अपने बालों और त्वचा को बचा सकते हैं।
बालों को प्रदूषण से बचाने के खास टिप्स..
बालों को शैम्पू से धोएं..
रोज बाहर निकलने से प्रदूषण के कारण बालों में गंदगी इकट्ठी हो जाती है। इसकी वजह से बालों में खुजली, डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हर दो या तीन दिन पर बालों को शैम्पू से धोएं।
बालों को ढ़क कर रखें..
बाहर निकलते समय आपके बालों में प्रदूषण की वजह से कोई गंदगी इकट्ठी न हो, इसलिए बालों को ढंक कर रखें। इसके लिए आप स्कार्फ, दुप्पटे या कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों में धूल-मिट्टी इकट्ठी नहीं होगी।
हेयर सीरम का इस्तेमाल करें..
गीले बालों में सीरम लगाना प्रदूषण से बालों की सुरक्षा में बहुत फायदेमंद होता है। हेयर सीरम आपके बालों को मजबूती के साथ-साथ स्मूद भी बनाता है। इसकी एक-दो बूंद बालों को मजबूत बनाने के लिए काफी है। यह बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है।
हेयर मास्क..
बालों पर प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए हेयर मास्क एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आप केरेटिन ट्रीटमेंट का सहारा भी ले सकते हैं या घर पर ही हेयर मास्क बनाकर भी लगा सकते हैं। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और प्रदूषण से होने वाले डैमेज को भी कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : शराब घोटाला केस में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
त्वचा को प्रदूषण से बचाने के खास टिप्स..
डीप क्लीजिंग है आवश्यक..
बाहर निकलते ही प्रदूषण चेहरे को अपनी चपेट में ले लेता है। नतीजन चेहरे पर संक्रमण और एक्स्ट्रा आयल जमा होने लगता है। जो एक्ने और ब्लैक व व्हाइट हैड्स का कारण साबित होते हैं। चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए घर पहुंचते ही डीप क्लीजिंग बेहद आवश्यक है। इसके लिए माइल्ड फेसवॉश लेकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करें और फिर चेहरे को धो दें। इससे चेहरे की त्वचा डीप क्लीन होने लगती है। इसके अलावा त्वचा में मौजूद डस्ट पार्टिकल बाहर आ जाते हैं। दिन में दो बार चेहरे को वॉश ज़रूर करें। उसके बाद चेहरे को नर्म तौलिए या रूमाल से साफ करें। अन्यथा फाइन लाइंस का खतरा बढ़ने लगता है।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें..
सनस्क्रीन त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह आपकी त्वचा पर प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें,और फेस को ढक कर रखें।
फेस मास्क इस्तेमाल..
क्ले मास्क त्वचा के पोर्स में इकट्ठी हुई गंदगी को साफ करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। यह आपकी त्वचा को साफ करता है, जिससे प्रदूषण के कारण आपकी त्वचा को कम नुकसान झेलना पड़ता है। इसके अलावा, आप सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही यह प्रदूषण की वजह से होने वाली एक्ने की समस्या को भी कम करता है।कोशिश करे की केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।
मॉइश्चराइजर अप्लाई करें..
त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए फेसवॉश के बाद मॉइश्चराइजर ज़रूर अप्लाई करें। इससे स्किन क्लीन एंड क्लीयर होती है। साथ ही मौसम बदलने के साथ होने वाली रूखेपन की समस्या से भी बचा जा सकता है। स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मॉइश्चराइजर को चुनें। अन्यथा चेहरे की चिपचिपाहट भी बढ़ने लगती है। घर से बाहर निकलने से पहले या रात को फेसवॉश के बाद मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगाना ज़रूरी है।
ये भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : अगर पहली बार कर रही हैं करवा चौथ व्रत तो भूलकर भी न करें , ये 5 गलतियां

