अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएनए जांच की दी चुनौती, जानिए पूरा मामला

0
126

न्यूज़लिंक हिंदी। अखिलेश यादव ने कानपुर में पत्रकारों से बातचीत के बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएनए जांच करने की की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी डीएनए जांच कराते हैं तो वह भी कराने को तैयार हैं।

अखिलेश यादव ने संभल और बहराइच की घटनाओं को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं जानबूझकर कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सीसामऊ नाले पर सेल्फी लेने वाले भूल गए। 2027 में सपा सरकार बनने पर हम गंगा मइया को साफ करेंगे। संभल घटना पर कहा कि कानपुर वाले सब जानते हैं कि गाड़ी कैसे पलटी थी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएनए जाँच भी कराएं। हम भी कराने को तैयार हैं। इससे पहले वह पूर्व उन्होंने पूर्व सांसद राजाराम पाल के पुत्र की शादी समारोह में भी शिरकत भी की।

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। जोखिम उठाया व जिताया। लोकतंत्र की जीत है। सपा कार्यकर्ताओं की बहादुरी की वजह से जीते हैं। चुनाव में क्या क्या हुआ। भाजपाई खोखले हो गए हैं। पुलिस प्रशासन की ताकत से जीत सके। भाजपा हारी है। 2027 में जब चुनाव होंगे तो भाजपा की हार तय है और सपा जीतेगी।

ये भी कहा कि संभल घटना जानबूझकर कर भाजपा ने कराई है, जिसमें पांच जाने गईं। बहराइच याद कीजिए, इसका कारण भी भाजपा सरकार थी। संभल भी उसकी देन है। दोबारा सर्वे में नारे लगाते लोग गए। इससे दिक्कत भी हुई।

कानपुर में उद्योग, कारोबार पूरी तरह से चौपट है। पनकी पावर स्टेशन पास ही है, जल्दी बनता तो अच्छा होता। समाजवादियों ने मेट्रो दी। उसे भी समय से पूरा भी नहीं कर पाए। भाजपा वाले जो सेल्फी लेकर सीसामऊ नाला भूल गए।वह फिर से बह रहा। लखनऊ-कानपुर सड़क खराब है। उनके प्रिय जानवर घूम रहे।

सरकार नौकरी रोजगार की बात नहीं करना चाहती। चंदा वसूला, उससे महंगाई बढ़ रही। सरकार नाकाम है। गायों पर तेजाब फेंका जा रहा। उन्होंने संभल की घटना के बहाने बिकरू कांड भी याद किया। दक्षिण में तीन विधानसभा में भाजपा के विधायक होने पर बोले कि वर्ष 2027 में यहां के लोग बात समझ जाएंगे तो सपा ही होगी।

अखिलेश ये भी बोले, मुख्यमंत्री कितनी साइंस जानते हैं, कितनी बातें जानते हैं। मुख्यमंत्री डीएनए जांच की बात न करें। हम भी जांच पूर्ण रूप से कराएंगे। वह भी अपनी जांच जरूर कराएं। भगवा पहनने वाले मुख्यमंत्री योगी हैं, संत हैं। उन्हें ऐसी भाषा का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here