न्यूज़लिंक हिंदी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉड्रिंग के मामले की जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बेहद खुशी जताई है और इसे सत्य की एक और जीत कहा है।
लोकसभा चुनाव के बीच केजरीवाल को जमानत मिलने की घटना इंडिया गठबंधन के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात मानी जा रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत हुई है।
इंडिया गठबंधन की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देने वाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने की मुख्य कोशिस की जा रही है। एकजुट होकर सभी लोग मतदान का संकल्प लें,बता दें चौथे चरण का मतदान 13 मई व पांचवे चरण का मतदान 20 मई को पूर्ण होगा। छठे चरण का मतदान 25 और सातवें चरण का मतदान मुख्य रूप से 1 जून को पूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें :

