न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में अब पूरी तरह साफ हो गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। ऐसा कहा जा रहा की अभी तक सपा और कांग्रेस में सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक- अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 17 सीटें देने का फाइनल ऑफर दिया है, लेकिन बिजनौर और मुरादाबाद सीट पर बात फंस रही है। कांग्रेस इनमें से एक सीट चाहती है। सपा ने 11 सीटें बढ़ाकर कांग्रेस को 15 सीटें देने का फैसला किया था।
ये भी पढ़े : Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव आज, मतदान शुरू, 6794 मतदाता करेंगे 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाजवादी पार्टी से तीन और सीटें मांगी थीं। अखिलेश यादव ने दो सीटें बढ़ाकर कुल 17 का ऑफर दिया। इसके बाद कांग्रेस मुरादाबाद या फिर बिजनौर सीट लेने पर अड़ी हुई है, जबकि समाजवादी पार्टी ने प्रियंका के कहने पर दानिश अली के लिए अमरोहा और इमरान मसूद के लिए सहारनपुर छोड़ दी है। अखिलेश यादव ने कहा था कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों पर सहमति बनी तभी वे राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इधर, राहुल की यात्रा आज रायबरेली से शुरू होगी और लखनऊ पहुंचेगी। इस दौरान राहुल का मोहनलालगंज में स्वागत किया जाएगा और शाम में वो लखनऊ सिटी में रहेंगे।
बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है- जयराम रमेश
वहीं, इस बीच सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सकारात्मक माहौल है। समाजवादी पार्टी चाहती है INDIA गठबंधन एक साथ लड़े। हम भी चाहते हैं कि INDIA गठबंधन और मजबूत हो। थोड़ा समय लग रहा है। अखिलेश यादव का बयान बहुत सकारात्मक था।
#WATCH कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सकारात्मक माहौल है। समाजवादी पार्टी चाहती है INDIA गठबंधन एक साथ लड़े। हम भी चाहते हैं कि INDIA गठबंधन और मजबूत हो… थोड़ा समय लग रहा है। अखिलेश यादव का बयान बहुत… pic.twitter.com/u0wxYjwxGC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024
समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
जहां अखिलेश यादव एक ओर कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रह हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें 11 उम्मीदवार हैं। गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया गया है। पहली सूची में 16 नाम घोषित किए गए थे। सपा 80 में से 65 सीटों पर लड़ने की बात कह चुकी है। पहले आरएलडी को 7 और कांग्रेस को 11 सीटें देने की बात थी। आरएलडी अब एनडीए का रुख कर चुकी है वहीं कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस कई उन सीटों पर भी लड़ना चाहती है, जिन पर सपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

