न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा, कि भाजपा के लोगों ने चंदा वसूल लिया है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को चंदा मिला है जबकि भाजपा ने वसूला है। भाजपा ने तो वैक्सीन बनाने वालों से भी चंदा वसूला है।
बता दे कि बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अपना दल (एस), एआईएमआईएम और भाजपा के नेता व समर्थक सपा में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उसके सभी आरोपों का जवाब दिया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति सूखकर कांटा हो चुकी है।
अखिलेश यादव ने नेताओं व समर्थकों से कहा कि सावधान रहिए। मतदान तो करिए ही बूथ की भी रक्षा कीजिए। भाजपा हारेगी तो संविधान और किसान बचेंगे। युवाओं को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।
ये भी पढ़ें : IPL 2024 Opening Ceremony: इंतजार हुआ खत्म, मैच से पहले होगा रंगारंग कार्यक्रम, ये सितारें लगाएंगे चार चांद