न्यूज़लिंक हिंदी। आज 9 सितंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस मौके पर अक्षय कुमार को उनके फैंस और कई सेलेब्स बर्थडे विश करने में लगे हैं। इधर, अक्षय कुमार ने भी अपने फैंस को अपने बर्थडे पर सुनहरा तोहफा भी दिया है।
अक्षय कुमार ने आज 9 सितंबर को अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल बंगला का एलान भी किया है, इसी के साथ फिल्म भूत बंगला का एक मजेदार पोस्टर भी सामने आया है। भूत बंगला को प्रियार्दशन बनाने जा रहे हैं। इस जोड़ी ने पहले फिल्म भूल भुलैया से धमाका मचा दिया था।
फिल्म भूत बंगला से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक बड़ा ही मजेदार है, इसमें अक्षय कुमार के कंधे पर काली बिल्ली बैठी हुई है और अक्षय कुमार कटोरी में पडे़ दूध पर अपनी लार भी टपका रहे हैं।
अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर फिल्म ‘भूत बंगला’ का एलान भी कर लिखा है, जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद, साल दर साल, इस साल भूत बंगला के फर्स्ट लुक का सेलिब्रेशन मना रहा हूं, 14 साल बाद प्रियादर्शन के साथ दोबारा काम करने के उतावलेपन को मैं जाहिर नहीं कर सकता हूं, यह ड्रीम कोलेब्रेशन लंबे समय बाद लौटा है, आप लोगों के साथ यह सफर शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाया हूं।
मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार और प्रियादर्शन ने साल 2007 में फिल्म हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया से धमाका भी किया था। अक्षय कुमार के फिल्मी करियर में भूल भुलैया बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल है। इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। अब देखना होगा कि 14 साल बाद यह जोड़ी कैसे अपने दर्शकों को एंटरटेन मुख्य रूप से करती है।

