न्यूज़लिंक हिंदी। सा रे गा मा पा भारत का सर्व लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी। अब तक इस फेमस रियलिटी शो के कई सीजंस आ चुके हैं। साल 2023 में आए इस नए सीजन का प्रीमियर तीन महीने पहले हुआ था।
अब फाइनली 26 नवंबर को सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन को उनका विनर मिला। बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एल्बर्ट काबो लेपचा (Albert Kabo Lepcha) को इस सीजन का विनर घोषित किया गया। कौन है एल्बर्ट काबो लेपचा चलिए जानते हैं।
ये भी पढ़े : Uttarakhand: हर की पौड़ी पर मजदूरों के लिए जलाए गए 21 हजार दीये, देव दिवाली पर की गई प्रार्थना
अल्बर्ट काबो लेप्चा बने ‘सा रे गा मा पा 2023’ के विनर
ग्रैंड फिनाले में अल्बर्ट काबो लेप्चा को ‘सा रे गा मा पा 2023’ का विजेता घोषित किया गयाय पूरे सीज़न में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अल्बर्ट को शो के जजों और दर्शकों द्वारा बहुत प्यार मिला। ग्रैंड फिनाले के दौरान अल्बर्ट को ट्रॉफी दी गई। वहीं फाइनलिस्ट निष्ठा शर्मा फर्स्ट रनर अप और रनिता बनर्जी सेकंड रनर अप रहीं।
A huge congratulations Albert 🥳
Your performances echoed victory in every note! Your music touched everyone’s hearts and inspired us all. Your talent and dedication were like magic, painting a beautiful picture that amazed us all!
We wish you all the best for your musical… pic.twitter.com/JnWkF5775g
— ZeeTV (@ZeeTV) November 26, 2023
अल्बर्ट को चैलन ने यूं दी जीत की बधाई
वहीं जीटीवी ने भी अलबर्ट को जीत की बधाई देते हुए लिखा, “ बहुत बहुत बधाई अल्बर्ट, आपकी परफॉर्मेंस के हर नोट में जीत की गूंज सुनाई देती है! आपके संगीत ने सभी के दिलों को छू लिया और हम सभी को इंस्पायर किया। आपका टैलेंट और डेडिकेशन मैजिक की तरह थे, जिसने एक सुंदर चित्र बनाया जिसने हम सभी को आश्चर्यचकित कर दिया! हम आपके म्यूजिकल फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
कौन हैं एल्बर्ट काबो लेपचा?
कालिम्पोंग से ताल्लुक रखने वाले 27 साल के एल्बर्ट अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में रहते हैं। इस सिंगिंग रियलिटी शो में आने से पहले वह महीने में 5 से 7 खुद के वहां पर लाइव शोज किया करते थे। एल्बर्ट खुद का बैंड भी चलाते हैं, जिसका नाम ‘काबो एंड कंपनी’ है, जहां कभी-कभी वह उनके साथ अपने बैंड के मेंबर्स के साथ ,मिलकर परफॉर्म करते हैं।
ये भी पढ़े : गुजरात में बेमौसम बारिश बानी काल, बिजली गिरने से 20 लोगों ने गंवाई जान, अमित शाह ने जताया शोक
आपको बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो के विनर ने स्कूल के दिनों में गाना शुरू किया था, वह बचपन में अक्सर चर्च में भी गाया करते थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद उन्होंने बतौर शेफ भी काम किया, लेकिन दादा की डेथ के बाद वह अपने होम टाउन वापस आ गए और उन्होंने बार में बतौर सिंगर गाने गाए। उन्होंने इसके अलावा एक टूरिस्ट गाइड के तौर पर भी काम किया है।

