न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे अक्सर पैप्स की फ्लैशलाइट का शिकार बन जाते हैं। उनसे जुड़ी हर चीज हॉट टॉपिक बन जाती है। पैप्स ज्यादातर हर जगह सेलेब्स का पीछा करते हुए उनकी फोटोज लेने की पूरी कोशिश करते हैं और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। हालांकि कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपने बच्चों को कैमरे की नजर से छिपाकर रखना चाहते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी शुरुआत में ऐसा ही किया। लेकिन अब दोनों ने अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है। क्रिसमस के मौके पर कपल ने बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। देखिए राहा की पहली झलक।
ये भी पढ़े : Kanpur News: शहीद करन सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम
रणबीर-आलिया ने क्रिसमस पर फैंस को दिया तोहफा
आज कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर कपल ने राहा का पहली बार पैपराजी को चेहरा दिखाया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है, जहां रणबीर और आलिया पहली बार अपनी नन्ही सी जान को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। पापा की गोद में राहा काफी शांत दिखीं। वहीं 1 साल की राहा की नीली आंखें, मासूमियत और प्यार सी मुस्कान पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर-आलिया की बेटी बेहद क्यूट है।
आज कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर कपल ने राहा का पहली बार पैपराजी को चेहरा दिखाया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है, जहां रणबीर और आलिया पहली बार अपनी नन्ही सी जान को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। pic.twitter.com/anU2c1sRxr
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 25, 2023
क्यूट राहा से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वहीं राहा की पहली झलक सामने आते ही फैंस के बीच एक नई डिबेट शुरू हो गई है। कई लोगों ने कहा कि राहा कपूर खानदान पर गई है। ज्यादातर लोगों ने राहा को ऋषि कपूर की परछाईं बताई है। जी हां, कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा कि राहा अपने दादा पर गई है।
किस पर गई है राहा?
इस बार रणबीर और आलिया ने खुद सामने आकर बेटी राहा कपूर का चेहरा साफ-साफ दिखाया। पहले तो रणबीर, राहा को गोद में लेकर बाहर निकले। उनके साथ आलिया भी चल रही थीं फिर रणबीर ने मीडियो के सामने आकर राहा को गोद से उतार दिया और नीचे खड़ा किया। राहा की पहली झलक देखते ही फैंस उन पर भर-भरके प्यार बरसा रहे हैं। राहा की आंखों से लेकर उनके गुलाबी चेहरे तक की खूब तारीफ हो रही है। कोई कह रहा है कि वो अपनी मां जैसी हैं तो किसी को राहा, अपने परदादा राज कपूर जैसी लग रही हैं।
ये भी पढ़े : प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी उतारेंगे रामलला की पहली आरती, ननिहाल के चावल व ससुराल का मेवा होगा पहला भोग
रणबीर-आलिया ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही राहा की ये क्यूट तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि आज रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को ये तोहफा देकर उनका दिन बना दिया है। बता दें कि हाल ही में रणबीर और आलिया का राहा का पहला जन्मदिन मनाया था। कपल ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी और नवंबर, 2022 में आलिया ने बेटी राहा का जन्म दिया था।

