Allahabad University: छात्र हॉस्टल में बना रहा था बम, विस्फोट में उड़ा हाथ,अस्पताल में भर्ती

सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है और आज शाम वह कथित तौर पर बम बना रहा था, तभी अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

0
296

न्यूज़लिंक हिंदी, इलाहाबाद। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में बम फट गया। बम फटने से प्रभात नाम का छात्र घायल हो गया। उसके एक हाथ का पंजा उड़ गया और सीने में भी बम के छर्रे लग गए। पीसीबी के इस कमरे में छात्र कब्जा करके अवैध रुप से रह रहा था। मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है। घायल छात्र को इलाज के लिए एस आर एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बम फटने की घटना के बाद से आस पास हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों के सहयोग से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे एक छात्र का बुधवार को कथित तौर पर बम बनाते समय विस्फोट होने से दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है और आज शाम वह कथित तौर पर बम बना रहा था, तभी अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक अन्य छात्र को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस तहरीर के आधार पर प्रभात यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करेगी हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Parliament: सुरक्षा में चूक मामले में UAPA के तहत केस दर्ज,अब तक पकड़े गए 5 आरोपी, छठे की तलाशी जारी

आपको बता दें कि पहले भी इलाहाबाद यूनिर्विसिटी में ऐसी घटनाएं होती रही हैं। कई छात्रों के गुटों पर छात्रावास में अवैध काम करने का आरोप लगता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here