महाराष्ट्र को लेकर गठबंधन की बैठक आज, INDIA अलायंस में सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। आज महाराष्ट्र में सीटों के मुद्दे पर गठबंधन की बैठक शुरु हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के नेता मौजूद हैं।

0
218

न्यूज़लिंक हिंदीं। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। आज महाराष्ट्र में सीटों के मुद्दे पर गठबंधन की बैठक शुरु हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के नेता मौजूद हैं। बता दें कि 28 पार्टियों के इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

ये भी पढ़े : राम मंदिर के दर्शन के लिए RSS ने तैयार किया मेगाप्लान, लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पिच तैयार करने में जुटा संघ

इससे पहले रविवार को बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं की वर्चुअल बैठक हुई। इसके बाद दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बैठक सोमवार को हुई।

सियासी संकट में फंसी कांग्रेस, छोटी पार्टियों की बड़ी डिमांड
लोकसभा चुनाव से पहले 28 पार्टियों के INDI अलायंस में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। गठबंधन में कांग्रेस जहां खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश में है, वहीं साथी पार्टियां अपनी डिमांड से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा रही है। नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टियों के साथ चर्चा के बाद अब कांग्रेस उद्धव गुट और शरद पवार की पार्टी के साथ पावर गेम खेलने जा रही है, और इसी के तहत महाराष्ट्र की सीटों को लेकर बड़ी बैठक होने वाली है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी सीटों पर माथापच्ची हो चुकी है।

ये भी पढ़े : Gujarat में PM मोदी UAE के राष्ट्रपति एक साथ करेंगे भव्य रोड शो, गांधीनगर में ग्लोबल समिट का करेंगे उद्घाटन

बड़ी बैठक में तीनों पार्टियों की तरफ से ये नेता होंगे शामिल
सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाली आज की बैठक में शिवसेना (UBT), कांग्रेस और NCP (शरद) के नेता शामिल होंगे। शिवसेना की तरफ से जहां संजय राउत और विनायक राउत इस बैठक में मौजूद रहेंगे, वहीं NCP (शरद) से सुप्रिया सुले शामिल होंगी। कांग्रेस की तरफ से बैठक में अशोक चव्हाण, नाना पटोले और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में जहां एक तरफ सीट बंटवारे पर चर्चा की जानी है, वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (UBT) ने मीटिंग से पहले ही अपनी डिमांड जाहिर कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here