न्यूज़लिंक हिंदी। 69वें नेशनल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। 2021 में सिनेमा में बेहतरीन योगदान के लिए अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्क से सम्मानित किया। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) और कृति सैनन को फिल्म ‘मिमी’ (Mimi) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। आर. माधवन की फिल्म Rocketry: The Nambi को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए सम्मानित किया गया। द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त अवॉर्ड दिया गया।
शादी के जोड़े में ही अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट
बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने आलिया भट्ट आज पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली पहुंचीं। अवॉर्ड से ज्यादा चर्चा उनके साड़ी की हुई जिसे पहनकर वो इस समारोह में पहुंचीं थीं। आलिया ने सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहनी जो उन्होंने शादी के दिन पहनी थी। अवॉर्ड मिलने के दौरान रणबीर कपूर फोन से वीडियो बनाते नज़र आए। अवॉर्ड मिलने पर आलिया भट्ट ने कहा, ‘मैं ऐसे मौके पर ही बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए मैं संजय लीला भंसाली का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया।’
ये भी पढ़े : Same Sex Marriage पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 3-2 के अंतर से आया निर्णय
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के लिए जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
‘झुकेगा नहीं साला…’ये डायलॉग कौन भूल पाएगा। आज जब अल्लू अर्जुन अवॉर्ड लेने पहुंचे तो रेड कार्पेट पर उन्होंने इस डायलॉग का सिग्नेचर स्टेप करके भी दिखाया। अल्लू के साथ इस समारोह में उनकी पत्नी भी पहुंचीं थीं। अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘ये अवॉर्ड जीतकर मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए ये दोगुनी खुशी का मौका है क्योंकि मेरी फिल्म कमर्शियली भी सक्सेजफुल रही है।’
ये भी पढ़े : एक बार फिर विवादों में फंसे Rahul Gandhi, ‘नूरी’ का मामला पहुंचा कोर्ट, अगले महीने होगी सुनवाई
आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से ये अवॉर्ड समारोह एक साल की देरी से हो रहा है। इस साल 2021 के लिए अवॉर्ड दिया गया। नेशनल अवॉर्ड की घोषणा पिछले महीने सितंबर में ही कर दी गई थी।

