Radhika-Anant के प्री-वेडिंग में अमेरिकन सिंगर ने मचाया धमाल, अंबानी परिवार के साथ झूमीं Rihanna

देशभर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की चर्चा हो रही है। हर किसी की नजरे दोनों के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पर ही टिकी हुई है। इस जश्न में देश-विदेश की जानी मानी हस्तियां गुजरात के जामनगर में पहुंची हैं।

0
580

न्यूज़लिंक हिंदी। देशभर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की चर्चा हो रही है। हर किसी की नजरे दोनों के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पर ही टिकी हुई है। इस जश्न में देश-विदेश की जानी मानी हस्तियां गुजरात के जामनगर में पहुंची हैं। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग बैश के पहले दिन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि इस वक्त खूब वायरल हो रही हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से कई नामी सितारे आए। 1 मार्च की शाम और भी रंगीन हो गई, जब सिंगिंग सेंसेशन रिहाना (Rihanna) ने अपनी आवाज का जादू चलाया। वह पहली बार भारत में कॉन्सर्ट कर रही थीं, वो भी राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में।

ये भी पढ़े : मुरैना के रास्ते आज MP में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’, ग्वालियर में राहुल गांधी करेंगे रोड शो

जामनगर से निकलीं रिहाना
राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन के तुरंत बाद रिहाना वहां से निकल गई हैं। तड़के सुबह उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह हाथ में एक थैंक्यू का बोर्ड लिए हुई थीं। वापसी के दौरान रिहाना एयरपोर्ट पर रुकीं और मीडिया संग बातचीत में कॉन्सर्ट का अनुभव शेयर किया। रिहाना ने कहा कि उनका कॉन्सर्ट बेस्ट था और वह फिर से भारत आना चाहती हैं। रिहाना ने यह भी कहा कि यहां उन्हें बहुत अच्छा लगा।

ये भी पढ़े : गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास का किया एलान, PM मोदी को कहा थैंक्स, नड्डा से की ये अपील

रिहाना की परफॉर्मेंस पर झूमा अंबानी परिवार
वहीं सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह रिहाना के परफॉर्मेंस पर पूरा अंबानी परिवार झूमता हुआ नजर आ रहा है। खासकर अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और बड़ी बहू श्लोका मेहता की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। दोनों इस दौरान खुशी से स्टेज पर जंप करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा नीता और मुकेश अंबानी भी इस दौरान खूब एंजाॅय करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here