संगठन को धार देंगे अमित शाह, रात में कर सकते प्रवास

0
193

न्यूज़लिंक हिंदी। गृहमंत्री अमित शाह 28 अप्रैल को शाम छह बजे शहर के भाजपा पदाधिकारियों के साथ होटल विजय विला में बैठक करेंगे। इटावा जिले के नुमाइश मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह का शहर आना प्रस्तावित है। वह यहां संगठन को धार देने के साथ ही रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के 28 अप्रैल को संभावित कार्यक्रम के संदर्भ में क्षेत्रीय मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रकाश पाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे इटावा जिले के नुमाइश मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह कानपुर आयेंगे। उन्होंने बताया कि अमित शाह भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौथे चरण की पांच लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पांचों सीटों को जीतने के लिये मूलमंत्र देंगे। अमित शाह की बैठक की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रकाश पाल ने बताया कि अमित शाह बैठक के बाद कानपुर में रात्रि प्रवास भी कर सकते हैं।

विजय विला होटल का किया निरीक्षण
गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने विजय विला होटल पहुंचकर निरीक्षण किया। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कोषाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, अनीता गुप्ता, सुनील बजाज, वीना आर्या, अनूप अवस्थी, अन्नू श्रीवास्तव, पवन प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, आलोक मिश्रा, आलोक शुक्ला सहित क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here