न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर पाकर अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। उन्होंने कहा, ‘बड़ी बहन के निधन की खबर पाकर अमित शाह ने अपने पूरे दिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिए। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया। दोपहर को थलतेज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Bollywood: अमिताभ बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में खरीदा प्लॉट, जानें कितनी है जगह और कीमत
आपको बता दे कि अमित शाह गंधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए रविवार से ही अहमदाबाद में थे। बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे और दोपहर में वह गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे।

