एक बार फिर हॉस्पिटल पहुंचे Amitabh Bachchan, फैंस की बढ़ी चिंता, बना चर्चा का विषय

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपनी सेहत की वजह से फैंस को चिंता में ड़ाल दिया है। दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी हर एक अपडेट आए दिन सामने आती रहती है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता।

0
439

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपनी सेहत की वजह से फैंस को चिंता में ड़ाल दिया है। दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी हर एक अपडेट आए दिन सामने आती रहती है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता। लेकिन फिलहाल बिग बी को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उससे उनके प्रशंसकों को झटका लगने वाला है।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल होगी घोषणा, 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे घोषित

दरअसल, बताया जा रहा है की तबीयत नासाज होने की वजह से अमिताभ बच्चन मुंबई के निजी हॉस्पिटल में पहुंचे हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा बिग बी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है की 15 मार्च को अमिताभ बच्चन का नाम हॉस्पिटल विजिट को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रूटीन चेकअप को लेकर बिग बी ने अस्पताल का रुख किया है। उनको लेकर कई तरह की खबरें इस समय तूल पकड़ कर रही हैं।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले कन्‍याकुमारी में गरजे PM, बोले- ‘तमिलनाडु में परिवर्तन की बहुत बड़ी आहट, टूटेगा I.N.D.I. गठबंधन का घमंड’

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने हार्ट की सर्जरी कराई है। जबकि अन्य खबरों में ये भी कहा जा रहा कि बिग बी के पैर की एंजोप्लास्टी भी हुई है। हालांकि इन दावों का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here