अमिताभ-रजनीकांत ने दिखाया दम, वेट्टैयन’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रु का आंकड़ा पार

0
110

न्यूज़लिंक हिंदी। लगभग तीन दशक के बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट आई है और आते ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा भी जमा लिया है।

फिल्म ने मात्र चार दिन के अंदर 100 करोड़ के पार कमाई कर ली है। रविवार को अभी तक फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त रहा है। सिनेमा जगत के दो सदाबहार सितारों ने एक साथ बड़े पर्दे पर आग लगा दी है।

हम बात कर रहे हैं रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की। दोनों ही सितारों ने हिंदी और साउथ इंडस्ट्री पर अपनी एक अलग अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। अब 33 साल बाद तमिल फिल्म वेट्टैयन में अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी एक साथ सजी है।

टीजे गनानावेल के निर्देशन में बनी वेट्टैयन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रजनीकांत लीड रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और मूवी ने जमकर कारोबार भी किया है। रविवार को भी कमाई शानदार रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here