Amritsar : ज़हरीली शराब पीने से हुईं 14 लोगों की मौत

0
121

पंजाब के अमृतसर में ज़हरीली शराब पीने से हुईं 14 लोगों की मौत,यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अमृतसर ज़िले में ज़हीरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई।

और इसके अलावा छह लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के मजीठा में ये घटना हुई है।

अमृतसर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया, “हमें कल रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि यहां नकली शराब पीने से लोगों की लगातार मौत होने लगी है। साथ ही हमने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह समेत 4 लोगों को हिरासत में भी लिया है। “

और आगे उन्होंने बताया, “14 लोगों की मौत की पुष्टि अभी तक हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। और यह घटना 5 गांवों में लगातार हुई हैं। “

सूत्रों के मुताबिक़, पंजाब सरकार की ओर से नकली शराब के सप्लायरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही अमृतसर डिप्टी कमिश्नर साक्षी एस. ने बताया कि मेडिकल टीमें इन पांच गांवों में घर घर जाकर लक्षणों का पता भी लगा रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here