आंध्र प्रदेश: लोकसभा चुनाव में कंडोम की एंट्री! सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना, जानें पूरा मामला

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि कंडोम के पैकेट पर टीडीपी और पार्टी चिन्ह छपा हुआ है। पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या यह कंडोम के साथ बंद हो जाएगा या जनता को वियाग्रा वितरित करना भी शुरू कर देगा?"

0
289

न्यूज़लिंक हिंदी, आंध्र प्रदेश। मतदातओं को अपनी और लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अनेकों तरह के गिफ्ट्स बांटती हैं। बता दे कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि आंध्र प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों जनता के बीच कंडोम बांट रही है।

राजनीतिक पार्टियां घर-घर जाकर बाँट रही कंडोम का पैकेट
हाल फिलहाल में एक खबर सामने आयी है। जिसमे तेलुगु देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टियों के चुनाव चिन्ह वाले कंडोम पैकेट कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को बाँट रहें हैं। अब सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले दोनों राजनीतिक पार्टियां घर-घर जाकर जनता को कंडोम का पैकेट बांट रही है।

इस मुद्दे पर एक-दूसरे की जमकर आलोचना
वहीं, दोनों पार्टियां कंडोम बांटने के मुद्दे पर एक-दूसरे की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। सबसे पहले वाईएसआर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि कंडोम के पैकेट पर टीडीपी और पार्टी चिन्ह छपा हुआ है। पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क्या यह कंडोम के साथ बंद हो जाएगा या जनता को वियाग्रा वितरित करना भी शुरू कर देगा?”

बता दे कि टीडीपी ने भी वीडियो शेयर किया जिसमे कंडोम के पैकेट पर वाईएसआर कांग्रेस और पार्टी की चुनावी चिन्ह बनी हुई है। वीडियो शेयर करते हुए टीडीपी ने लिखा कि क्या जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस इसी की बात कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : UP News: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश यादव, सामने आईं ये तारीखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here