Anganwadi Sarkari Job: अब आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका ,क्यों कि आंगनबाड़ी में 10वीं पास के लिए नौकरी की भरमार, 10400 पदों पर होगी बहाली, अच्छी मिलेगी सैलरी जानिए आगे ,

0
112

न्यूज़लिंक हिंदी , Anganwadi Recruitment 2023 Notification: आंगनबाड़ी की नौकरी महिलाओं के बीच काफी फेमस है. अगर आप इसमें नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की ख्वाइश रखते हैं, तो इसके लिए सुनहरा अवसर है. महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) गुजरात आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्तियां कर रहा है. जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Anganwadi की आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए.इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है. नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए कुल 10,400 पदों पर बहाली की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों (Anganwadi Bharti) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

याद रखने वाली जरूरी बातें
आवेदन शुरुआत होने की तिथि- 08 नवंबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 नवंबर
आंगनबाड़ी में आवेदन करने की योग्यता
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए और वे निर्धारित आयु सीमा के भीतर आते हों. उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक और 33 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है.

भरे जाने वाले पदों का विवरण
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों के लिए कुल 10,400 रिक्तियों की घोषणा की. इनमें से 3421 आंगनबाड़ी वर्कर के लिए और 6979 आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए आरक्षित हैं.
आंगनबाड़ी वर्कर- 3421 पद
आंगनबाडी हेल्पर- 6979 पद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here