एनिमल ने तोड़े टाइगर -3 ,गदर -2 का रिकॉर्ड ,पहले ही दिन 95 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। एनिमल तोड़ेगी सलमान की टाइगर-3, गदर-2 का रिकॉर्ड!:पहले दिन करेगी 95 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, 5 लाख टिकट बिके,

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही एनिमल ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

फिल्म रिलीज को अब भी दो दिन बचे हैं और एडवांस बुकिंग में इसके 5 लाख टिकट बिक चुके हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का प्रिडिक्शन है कि पहले दिन फिल्म 95 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली है। इसी के साथ फिल्म एनिमल सलमान खान की टाइगर-3 और सनी देओल की गदर-2 के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

हाल ही में आई Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म एनिमल 95 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन करने का अनुमान हैं। सिर्फ हिंदी भाषा में फिल्म 55 करोड़ रुपए कमा सकती है। जबकि तेलुगु में 10 करोड़ और ओवरसीज इसके 30 करोड़ कमाने के प्रिडिक्शन हैं। इस आंकड़े के मुताबिक फिल्म 95 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने की संभावना हैं।

एनिमल पीछे हैं अब भी जवान, पठान से

शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म जवान ने पहले दिन 129 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म पठान ने भी वर्ल्डवाइड 109 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स के प्रिडिक्शन के अनुसार फिल्म एनिमल 95 करोड़ की ओपनिंग कर जवान और पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकने का अनुमान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here