एनिमल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5 दिन में 481 करोड़ हुआ,मंगलवार को देशभर में कमाए 38 करोड़

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 38.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 283.74 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच चुकी है। ग्लोबली इसने 5 दिनों में 481 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

सैम ने भी मंगलवार को कमाए 3.50 करोड़

दूसरी तरफ एनिमल के साथ रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का कलेक्शन थोड़ा फीका रहा। सोमवार के बाद फिल्म ने मंगलवार को भी 3.50 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया।

फिल्म की कमाई में रविवार को भारी इजाफा देखने को मिला था और इसका बड़ा कारण यह भी है कि फिल्म फैमिली ऑडियंस को ही पसंद आ रही हैं। ऐसे में वर्क डेज पर इसका कलेक्शन फिर से गिर गया।

इससे पहले फिल्म ने सोमवार को देशभर में 44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं इसके हिंदी वर्जन ने पहले सोमवार को 40 करोड़ का कलेक्शन करके शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘जवान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

‘जवान’ ने अपने फर्स्ट मंडे पर 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here