अंजू ने अरविंद से तलाक की बात को कहा अफवाह,नसरुल्ला के बच्चे की मां बनने की बात को भी नकारा

0
138

न्यूज़लिंक हिंदी। अंजू करीब 5 महीने पाकिस्तान में रहने के बाद अब भारत लौटी है। अंजू पाकिस्तान से लौटी तो उसके भारतीय पति अरविंद ने कहा था कि वह उसका मुंह भी नहीं देखना चाहता है। दोनों के बीच अभी तक काफी तल्खी दिख रही थी लेकिन अब दोनों में बात होने लगी है।

अंजू ने खुद इसका खुलासा किया है। अंजू ने कहा है कि उसकी अरविंद से भी बात हो रही है और बच्चों से भी। अंजू ने ये भी कहा कि उसने अभी तक अरविंद से तलाक नहीं मांगी है। अंजू ने अभी तलाक को लेकर कोई जल्दीबाजी भी नहीं दिखाई है। अंजू ने अपने वकील के साथ एक स्थानीय चैनल से बातचीत में कहा कि अरविंद से तलाक की बात अफवाह है।

मैंने किसी भी कोई में अरविंद से तलाक के लिए कोई अर्जी नहीं दी है ना फिलहाल मैं ऐसा करने जा रही हूं। इस पर अभी मैं सोचकर फैसला लूंगी। अंजू के वकील ने भी ये कहा कि उनकी ओर से तलाक का कोई केस फाइल नहीं किया गया है। साथ ही अंजू ने ये भी कहा कि अब उनकी बच्चों से और अरविंद से फोन पर बातचीत हो रही है।

ऐसे सवाल है कि जब वह अरविंद से तलाक ही नहीं लेगी तो फिर बच्चों की कस्टडी की मांग किस आधार पर करेगी। अभी तक अंजू नसरुल्ला के साथ रहने की बात ही कहती रही है लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि कोई धमाका करते हुए वह कोई अलग ही फैसला ले ले।

अंजू के पाकिस्तान से लौटने के बाद से लगातार ही उसके प्रेग्नेंट होने की भी चर्चा है। अंजू ने अपनी प्रेग्नेंसी पर भी जवाब दिया है। अंजू ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरी प्रेग्नेंसी पर जो बातें हो रही हैं, वो सिर्फ अफवाह हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं। वहीं भविष्य के प्लान पर अंजू ने एक बार फिर बच्चों के साथ बात चीत करने के बाद फैसला लेने की बात कही है। अंजू का कहना है बच्चों के साथ बातचीत के बाद वो आगे की चीजें तय करेंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here