भारत में कदम रखते ही बढ़ीं अंजू की मुश्किलें, IB और पुलिस की जांच में खुलासा इस मकसद से पाकिस्तान से आई है वापस

राजस्थान के अलवर से भागकर पाकिस्तान पहुंची अंजू 6 महीने बाद आखिरकार भारत लौट आई है। पाकिस्तान में प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह के बाद फातिमा बनी अंजू बुधवार शाम वाघा बार्डर के रास्ते भारत पहुंची है।

0
283

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान के अलवर से भागकर पाकिस्तान पहुंची अंजू 6 महीने बाद आखिरकार भारत लौट आई है। पाकिस्तान में प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह के बाद फातिमा बनी अंजू बुधवार शाम वाघा बार्डर के रास्ते भारत पहुंची है। अंजू के भारत पहुंचने पर न तो उसके घर में खुशी का माहौल है और न ही कोई मीडिया से बात करने को तैयार है। अंजू को लेकर गांव के लोगों में इस कदर गुस्सा है कि उन्होंने अंजू को गांव में घुसने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

अंजू के गांव के वीर सिंह गुर्जर ने कहा कि अभी-अभी हमें टीवी से जानकारी मिली है कि अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है। अंजू ने जिस तरह से अपने परिवार को छोड़ा था और झूठ का सहारा लेकर पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी रचाई थी, उसे कोई भी गांव का सदस्य भूल नहीं पाया है। इन छह महीनों में अंजू के परिवार के सदस्यों का क्या हाल हुआ है, हम लोग ही जानते हैं। अंजू के लिए गांव में अब कोई जगह नहीं है। हम अंजू को किसी भी कीमत में गांव में कदम नहीं रखने देंगे। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस से जब उसके भारत आने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े : UP Rainy Weather: लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में सुबह से बारिश, बरेली की रात रही सबसे ठंडी

IB और पुलिस ने अंजू से की लंबी पूछताछ
अंजू वापस क्यों आईं हैं, क्या वो हमेशा के लिए भारत आई हैं, या फिर वापस पाकिस्तान वापस लौट जाएंगी। भारत आने का उनका क्या मकसद है? ऐसे कई सवाल लोगों के जहन में उठ रहे हैं। इस बीच पंजाब में आईबी और राज्य की पुलिस इंटेलिजेंस ने अंजू से कई घंटे लंबी पूछताछ की। इस दौरान उसने कई खुलासे किए।

इस दौरान अंजू ने बताया कि वो 21 जुलाई को पाकिस्तान गई थीं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से शादी करने से पहले उन्होंने ईसाई धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाया था। उसके बाद उन्होंने नसरुल्ला से इस्लामिक रिति रिवाज के साथ निकाह किया था। हालांकि पूछताछ में अंजू ने बताया कि फिलहाल उसके पास अपनी शादी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है।

‘पाकिस्तानी सेना से मेरा कोई संबंध नहीं’
IB और पुलिस ने अंजू से पाकिस्तानी रक्षा कर्मियों के साथ संबंध होने के बारे में पूछताछ की, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि किसी भी पाकिस्तानी सेना के कर्मियों से उसका कोई संबंध नहीं है न ही वो सेना में किसी को जानती है। गौरतलब है कि अंजू को लेकर न सिर्फ आम लोगों बल्कि पुलिस के जहन में भी कई तरह के सवाल उठते रहे हैं।

पति को तलाक देकर पाकिस्तान जाएंगी अंजू
पुलिस ने अंजू से वापस पाकिस्तान जाने के बारे में भी सवाल किया। जिसके जवाब में अंजू ने कहा कि वो भारत में अपने पति अरविंद को तलाक देने के लिए आईं है। उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान वो अपने साथ अपने दोनों बच्चों को भी साथ में ले जाने की कोशिश करेंगी जो इन इन दिनों अपने पिता के साथ रह रहे हैं।

ये भी पढ़े : VEDIO : शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, अभिनेता बोले- ‘मैंन सुना है मैतेई प्रेम विवाह में…’

करीब छह महीने पहले भारत से भागकर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने बताया था कि वह सिर्फ घूमने के लिए वहां गई है। लेकिन कुछ ही दिन में उसकी तस्वीरें प्रेमी नसरुल्लाह के साथ वायरल हो गई। जिस वक्त अंजू ने भारत छोड़ा था उस वक्त वह शादीशुदा थी। भारत में अंजू की शादी अरविंद से हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। भारत पहुंचने के बाद अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की है। ऐसी खबर है कि अंजू को पूछताछ खत्म होने के बाद उसे अमृतसर एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से उसे दिल्ली की फ्लाइट में बैठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here