अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा,- उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है

अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने उनकी बात नहीं मानी इसलिए गिरफ्तार हो गए।

0
485

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने कल रात गिरफ्तार कर लिया है। इसपर अब अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने उनकी बात नहीं मानी इसलिए गिरफ्तार हो गए। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उनके साथ थे तभी उन्होंने कहा था कि देश की भलाई को पहले रखना। लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

अन्ना हजारे ने कहा, ”मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है.” अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने दो बार पत्र लिखकर मना किया था। उनकी गिरफ्तारी से दुख हुआ है।

आपको बता दें अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ मिलकर ही इंडिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद ही अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई थी।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका: प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, वरिष्ठ नेता पर लगाए ये गंभीर आरोप

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here