जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान: 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा मतदान, 4 अक्टूबर को आयेगा नतीजा

0
101
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।
  • हाईलाइट:
    -जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव
    -हरियाणा की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव
    दोनों ही राज्यों में 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

न्यूजलिंक हिंदी, दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होता तो वहीं, हरियाणा में एक फेज 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दोनों ही राज्यों के नतीजे एक ही दिन आएंगे।

जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिये 46 सीटों पर बहुमत चाहिये होगा। वहीं, हरियाणा में भी 90 सीटों पर ही चुनाव होगा। यहां भी बहुमत 46 है। राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा, कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं। यहां 20 लाख से ज्यादा युवा हैं। 20 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। 90 में से 73 सीटें सामान्य हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी। हरियाणा में 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here