लोकसभा चुनाव से पहले ED का एक और बड़ा एक्शन, RJD के इस पॉपुलर विधायक के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापामारी

बिहार में सियासी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश तेज कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के करीबी और बक्सर के ब्रह्मपुर से आरजेडी विधायक शंभू नाथ सिंह यादव के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है।

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार में सियासी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश तेज कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के करीबी और बक्सर के ब्रह्मपुर से आरजेडी विधायक शंभू नाथ सिंह यादव के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। मंगलवार रात से ही उनके आवास पर छापेमारी चल रही है। हालांकि कोई भी स्थानीय अधिकारी इस बाबत मीडिया से बात करने के लिए तैयार नहीं है, जिस वजह से अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

ये भी पढ़े : Bihar Politics: देर रात पप्पू यादव ने लालू और तेजस्वी से की मुलाकात, सीट शेयरिंग से पहले सियासी अटकलें तेज, पूर्णिया से मिलेगा टिकट?

अब तक जो सूचना मिल रही है, उसके अनुसार बक्सर जिले के सदर, सिमरी, ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े कम से कम सात ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची है।

ये भी पढ़े :  Lok Sabha Election के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगा मतदान

पटना से ईडी की 14 टीमें छापेमारी के लिए निकली थीं। विधायक का पैतृक आवास चक्की प्रखंड मुख्यालय में है। यहां उनका आटा मिल और एक बड़ा निजी स्कूल भी चलता है। एक बड़े अस्पताल का विधायक यहां निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ईडी की टीम सुबह 4:00 बजे ही चक्की पहुंच गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here