Anushka Sharma Pregnancy: विराट-अनुष्का के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस छिपाती दिखीं बेबी बंप…

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातर खबरों में बनी हुईं हैं, फैंस कयास लगा रहे थे कि एक्ट्रेस कब अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज पब्लिक करेंगी, इसी बीच अनुष्का पति विराट कोहली के साथ बेंगलुरु में स्पॉट हुई हैं, जहां वो अपना बेबी बंप छिपाती नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की खबरें इस बीच शोर पर हैं, एक्ट्रेस इन खबरों से बचती नजर आ रहीं थीं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस विराट के साथ एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर नजर आईं थीं। हालांकि इन खबरों को बाद में अफवाह करार दिया गया था। अब इन तमाम अफवाहों के बीच कपल प्रेगनेंसी की खबरों को कन्फर्म करता नजर आया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कपल बैंगलोर के होटल में एक साथ स्पॉट हुए , वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं , वीडियो में सबकी नजर अनुष्का के बेबी बंप पर जा रही थीं जिसे वो छिपाने की कोशिश कर रही थीं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते हैं, मीडिया की लाइमलाइट में रहना कपल काम ही पसंद करते थे, मगर दोनों जोड़ी के फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं , सोशल मीडिया पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी का खबरें छाई हुई है पर अनुष्का या विराट में से किसी ने अभी तक प्रेगनेंसी की खबरों पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, मगर वायरल वीडियो में अनुष्का ड्रेसिंग स्टाइल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को छिपाने के लिए ढीली ड्रेस पहन रखी थी।

अनुष्का-विराट का वायरल वीडियो बेंगलुरू का है, जहां दोनों होटल से बाहर आते दिख रहे हैं , फैंस कपल की प्रेगनेंसी खबरों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा- ‘बेबी ऑन बोर्ड.’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा- ‘जूनियर कोहली रास्ते में हैं.’ बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहले से एक बेटी, वामिका के पेरेंट्स हैं। अनुष्का ने साल 2021 में 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। अब उनकी दूसरी बार प्रेगनेंसी की खबरें आ रही हैं तो फैंस ने कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here