Anushka-Virat ने खास तरीके से मनाई एनिवर्सरी, ‘काटा चॉकलेट केक, दोस्तो संग की मस्ती’, देखें पार्टी की Inside Photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को बीते दिन 6 साल हो गए थे। कपल के इस खास दिन पर उनके दोस्तों और तमाम फैंस ने उन्हें जमकर विश किया।

0
521

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को बीते दिन 6 साल हो गए थे। कपल के इस खास दिन पर उनके दोस्तों और तमाम फैंस ने उन्हें जमकर विश किया। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपनी छठी वेडिंग एनिवर्सरी को खास अंदाज में ही सेलिब्रेट किया। पावर कपल ने अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें अब फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अनुष्का-विराट ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फाइनली अपने 6ठी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी सालगिरह की पार्टी की एक तस्वीर शेयर की हैं। फोटो में अनुष्का ब्लैक शोल्डर लेस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं उनके पति विराट कोहली भी उनसे ट्वीनिंग करते हुए ब्लैक फॉर्मल में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि उन्होंने अपना स्पेशल डे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ बिताया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “प्यार और दोस्तों और परिवार से भरा दिन ग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे नंबर एक के साथ का 6।”

चॉकलेट केक काटकर सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी
एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वे अपने पति विराट को गले लगाए हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरीज पर भी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में कपल अपने दोस्तों और फैमिली के साथ अपने स्पेशल डे का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में अनुष्का और विराट एक दूसरे का हाथ थामे चॉकलेट केक काटते हुए दिख रहे हैं।

परिवार संग ऐसे सेलिब्रेट की एनिवर्सरी
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और फोटोज भी पोस्ट की हैं, जिसमें यह कपल अपने परिवार के साथ एनिवर्सरी का जश्न मनाता नजर आ रहा है। एक फोट में कोहली और अनुष्का केक के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे फोटो में दोनों एक साथ केक काटते दिख रहे हैं। एक अन्य फोटो अनुष्का ने पूरे परिवार के साथ पोस्ट की है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस की कतार बहुत लंबी है। बीते दिन हैशटैग विरुष्का पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। हालांकि, कपल ने आज सुबह फोटोज साझा की है, जिसमें दोस्त और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली सिंपल और अनुष्का शर्मा एनिवर्सरी के दिन ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here