न्यूज़लिंक हिंदी। सरकार ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के तहत किसानों की फसलों का मुख्य रूप से बीमा करा रही है, जिन किसान भाइयों की फसल का बीमा रहेगा उनको किसी भी प्रकार के प्राकृतिक आपदा से उनकी फसल के नुकसान होने पर सरकार मुआवजा देगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने की अंतिम तारिख 31 जुलाई है। इसलिए किसान भाईयों को जल्द से जल्द अपनी फसल का बीमा करा लेना चाहिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पूरे देश के किसानों के लिए है, बीमे के बारे में जानकारी देते हुए छिन्दवाड़ा के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि, ‘प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार जिले के ऋणी/अऋणी किसान 2024 की खरीफ फसल के लिए बीमा 31 जुलाई तक करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि, खरीफ मौसम 2024 के लिए सरकार की सूची में शामिल फसल सिंचित धान की बीमा रााशि 36 हजार 8 सौ रुपये पर प्रति हेक्टेयर के लिए प्रीमियम राशि 736 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगी। असिंचित धान फसल की बीमा राशि 22 हजार पांच सौ रुपये प्रति हेक्टेयर के लिए, प्रीमियम राशि 450 रुपये प्रति हेक्टेयर ही रहेगी।
वहीं सोयाबीन की बीमा राशि 31 हजार छ: सौ रुपये प्रति हेक्टेयर के लिए प्रीमियम राशि 632 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किसान भाइयों को मिलेगी। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर सरकार द्वारा तय दस्तावेजों के साथ फसल बीमा करा सकते हैं।
कलेक्टर ने जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर और कॉमन सर्विस सेंटर के सभी संचालकों को खरीफ फसल 2024 के लिये ज्यादा से ज्यादा अऋणी किसानों तक इस योजना की जानकारी देकर उनका बीमा करने का मुख्य निर्देश दिया है।

