आप सर्दियों में अपनी स्किन पर लगाइए यह तेल, कुछ ही दिन में दूर हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, आएगा बेहतरीन ग्लो

0
204

न्यूज़लिंक हिंदी। सर्दियों का मौसम आ गया हैं, इस मौसम में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। उसकी चमक खो जाती है। वैसे तो स्किन केयर हर मौसम के लिए जरूरी है लेकिन इस मौसम में खास देखभाल की बहुत ही जरूरत होती है।

वरना स्किन में ड्राईनेस, खुजली, डार्कनेस और दाग-धब्बे हो जाते हैं, अगर आप सर्दियों में अपनी स्किन, फेस का सही तरीके से ख्याल रखती हैं तो वह खिली-खिली रहती है। इसमें नारियल का तेल आपकी मदद कर सकता है। इस तेल को रोजाना लगाने से चेहरा हमेशा दमकता रहेगा, दाग-धब्बे दूर भी हो जाएंगे।

नारियल का तेल बेहद ही गुणकारी है, इसमें वो सबकुछ है, जो स्किन के लिए बेहद ही जरूरी हैं। इस तेल को लगाने से स्किन बाहरी इन्फेक्शन से आसानी से बच जाती है। ये नेचुरल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। इसे सेंसिटिव जगहों जैसे आंखों के नीचे और होठों पर भी लगा सकते हैं।

नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे नरम और चमकदार भी बनाता है। इससे चेहरे पर किसी तरह की समस्या नहीं होने पाती है और वह अंदर से हेल्दी बनता है। सर्दियो में इस तेल के फायदे बढ़ जाते हैं।

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो एक्ने और मुहांसों को दूर करने में पूर्ण मदद करते हैं। इससे चेहरे की गंदगी पूरी तरह साफ होती है और वह खूबसूरत बनता है। कोकोनट ऑयल हर तरह के दाग-धब्बे दूर करने में मदद करता है।

नारियल तेल चेहरे के लिए रामबाण से भी कम नहीं है, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और दाग-धब्बों को मिटाता है। इससे मुंहासों की समस्या भी दूर हो सकती है।

आइये जानते हैं नारियल का तेल कैसे यूज करें

रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं, अपने चेहरे को साफ करें और फिर नारियल का तेल लगाएं। कोकोनट ऑयल को अपने हाथों और पैरों पर भी लगा सकते हैं। नारियल का तेल बालों में भी लगा सकते हैं। इससे बाल सॉफ्ट, सिल्की और चमकदार भी बनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here