न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान के जैसलमेर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। पूरी घटना जवाहर कॉलोनी की बतायी जा रही है। एक्सरसाइज के दौरान भील छात्रावास के पास विमान के क्रेश होने का वीडियो सामने आ रहा है। आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया। पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आए हुए हैं। फिलहाल दोनों पायलट के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा मंगलवार को दोपहर में करीब सवा दो बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे युद्धाभ्यास में आया हुआ था। दोपहर में अचानक यह हेलिकॉप्टर जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर के क्रैश होते हुए तेज धमाका हुआ। इससे आसपास का इलाका कांप उठा। उसके बाद हेलिकॉप्टर आग के गोले में तब्दील हो गया।

