न्यूज़लिंक हिंदी। केजरीवाल के अगले 15 दिन अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही बीतेंगे। आइए आपको बताते हैं कि तिहाड़ में कैसा होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जीवन, केजरीवाल की दिनचर्या जेल के कैदियों जैसी ही होगी।
दिल्ली में कथित शराब घोटाला के मामले में एक के बाद एक नेता नपे जा रहे हैं। पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारत, फिर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, फिर सांसद संजय सिंह और उसके बाद खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के शिकंजे में फंसे हुए हैं।
सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरी अवधी के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।
प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान ED की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजू जबकि अरविंद केजरीवाल की ओर से एडवोक्ट रमेश गुप्ता ने पैरवी की। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने पूछताछ में आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी नाम लिया है।
CM अरविंद केजरीवाल की 11 दिन कस्टडी और पूछताछ के बाद भी ED के हाथ खाली, पूरा कोर्ट कोस भाजपा और ED का षड्यंत्र है। आप सीनियर नेता जैस्मिन शाह ने बड़ा आरोप लगाया है।
2 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीएम केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया। केजरीवाल के अगले 15 दिन अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बीतेंगे।
ये भी पढ़ें :

