बजट आते ही शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 1200 अंका टूटा, निवेशकों के हुआ लाखों करोड़ो का नुकशान

0
135

न्यूज़लिंक हिंदी। बजट ऐलान के बाद शेयर बाजार में बहुत ही बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, सेंसेक्स में जहां डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में और गिरावट देखने को अभी भी मिल सकती है। देश की सबसे बड़ी ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को भी मिल रही है।

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
बजट ऐलान के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली , बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की गिरावट के साथ लगभग 79224.32 अंकों पर आ गया।

वैसे सेंसेक्स लगभग 80,724.30 अंकों पर ही ओपन हुआ था, दूसरी ओर निफ्टी में भी करीब एक फीसदी की गिरावट और भी देखी जा रही है। निफ्टी लगभग 232.65 अंकों की गिरावट के साथ लगभग 24,276.60 अंकों पर कारोबार करता हुआ नज़र आ रहा हैं।

जानिए किन किन शेयर में बड़ी गिरावट
बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब दो फीसदी की गिरावट हुई , जिसकी वजह से कंपनी के शेयर के दाम 2927.10 रुपए पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर एलएंडटी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है, ओएनजीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह से निवेशकों को कुछ ही घंटों में लाखो करोड़ो रुपए का नुकसान हो चुका है, निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here