असदुद्दीन ओवैसी मध्यप्रदेश में एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी,क्या बीजेपी से डर गए

0
188

न्यूज़लिंक हिंदी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पूरे मध्यप्रदेश में किसी भी सीट पर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने इसका एलान कर पूर्ण रूप से कर दिया है। एआईएमआईएम की स्टेट कोर कमेटी के सदस्य सोहेल हाशमी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यह फैसला लिया है। इस बीच अगर कोई अफवाह फैलाता है तो वह सिर्फ अफवाह ही रहेगी, इसके अलावा मतदाताओं से पूरी ताकत से मतदान करने की गुजारिश की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के एमपी में चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। ओवैसी विरोधी उन्हें ट्रोल करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या वे बीजेपी से डर गए हैं या बात कुछ और है? इसी बीच स्टेट कोर कमेटी के सदस्य सोहेल हाशमी ने भी कहा, उन ताकतों के खिलाफ मतदान करें, जो मुल्क को तोड़ने की बात कर रही हैं।

हैदराबाद सांसद असुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम का मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का ऐलान काफी चौंकाने वाला रहा है। उन्होंने किसी भी पार्टी को समर्थन भी नहीं दिया है। उन्होंने अपने मतदाताओं से अपील करते हुए ये भी कहा, मतदाता वर्तमान देश के हालात को देखते हुए अपने विवेक से जो दल देश हित में काम करने योग्य दिखे, जो सांप्रदायिक न हो, उसे अपना वोट दे दे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here