Asian Games 2023: 10वें दिन नौ पदक मिले, पारुल-अन्नू ने जीता स्वर्ण, पारुल चौधरी के बाद अन्नू रानी ने भी रचा इतिहास

चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games Hangzhou) में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. खेलों के 10वें दिन भारत की झोली में 2 गोल्ड मेडल आ चुके हैं. भारत की स्टार एथलीट्स में से एक पारुल चौधरी (Parul Choudhary) ने 5000 मीटर महिलाओं की रेस में गोल्ड मेडल जीता है.

1
405

न्यूजलिंक हिंदी। चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games Hangzhou) में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. खेलों के 10वें दिन भारत की झोली में 2 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। भारत की स्टार एथलीट्स में से एक पारुल चौधरी (Parul Choudhary) ने 5000 मीटर महिलाओं की रेस में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, भारत के महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इसके साथ ही एशियाई खेलों के 10वें दिन भारत को नौ पदक मिले। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले थे। दसवें दिन एथलेटिक्स में पदकों की बारिश हुई। हालांकि, भारत आज 70 का जादुई आंकड़ा नहीं छू सका।

भारत की पारुल चौधरी ने शानदार दमखम का परिचय देते हुए एशियाई खेलों की महिला 5000 मीटर स्पर्धा में गोल्ड जीता है। यह 28 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम लैप में शीर्ष दो में शामिल थी और फिर अंतिम लम्हों में जापान की रिरिका हिरोनाका को पछाड़कर 15 मिनट 14.75 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। पारुल का मौजूदा एशियाई खेलों में यह दूसरा मेडल है. उन्होंने सोमवार को महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी सिल्वर मेडल जीता था।

पारुल चौधरी के बाद अन्नू रानी ने भी इतिहास रच दिया है। एशियाड में महिलाओं की भाला-फेंक स्पर्धा में अन्नू ने स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता।

भारत के पास अब तक कितने पदक
स्वर्णः 15
रजतः 26
कांस्यः 28
कुलः 69

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here