Assam: विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम सरमा ने कहा,- जब तक मैं जिंदा हूं, असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा

ता दे कि इसका जवाब आज असम के सीएम ने विधानसभा में दिया। विपक्षी दलों पर गरजते हुए सरमा ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा।

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी, असम। हिमंत बिस्व सरमा ने असम में मुस्लिम विवाह कानून को निरस्त कर दिया है। इसके बाद से ही कांग्रेस और एआईयूडीएफ जैसी विपक्षी पार्टियों नेबीजेपी पर निशाना साधा है। बता दे कि इसका जवाब आज असम के सीएम ने विधानसभा में दिया। विपक्षी दलों पर गरजते हुए सरमा ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा।

बता दे कि मुस्लिम विवाह कानून के निरस्त होने पर कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने आज विधानसभा में बीजेपी का विरोध किया। हालांकि इस पर भड़कते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “आप मुझे ध्यान से सुन लें। जब तक मैं जिंदा हूं, असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा। जब तक हिमंत बिस्व सरमा जिंदा है, तब तक यह नहीं हो सकता। मैं आपको राजनीतिक तौर पर चुनौती देता हूं। मैं 2026 से पहले ये दुकान बंद कर दूंगा।”

विपक्ष का वॉकआउट
इस बीच कांग्रेस और एआईयूडीएफ विधायकों ने असम विधानसभा में जमकर हंगामा किया। एआईयूडीएफ ने सरमा कैबिनेट के मुस्लिम विवाह कानून को निरस्त करने के फैसले का विरोध करते हुए इसके खिलाफ स्थगन प्रस्ताव पेश किया। हालांकि, सदन के स्पीकर बिश्वजीत दयमारी ने इसे स्वीकार नहीं किया।

ये भी पढ़ें :UP: काशी विश्वनाथ का दर्शन कर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो श्रद्धालु घायल, जानें पूरी घटना के बारे में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here