Assam: BJP ने असम के कछार हिल्स परिषद के चुनाव में दर्ज की जीत, पीएम मोदी ने जताया लोगों का आभार

असम के दिमा हसाओ जिले में आने वाले उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीटें हासिल कर ली हैं।

0
219

न्यूजलिंक हिंदी। असम के दिमा हसाओ जिले में आने वाले उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीटें हासिल कर ली हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के छह उम्मीदवारों ने निर्विरोध चुनाव जीता। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। एनसीएचएसी के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने देहांगी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

ये भी पढ़े : KANPUR: KDA राहगीरों को देगा रुकने की सुविधा, लखनऊ-कानपुर-झांसी हाइवे पर केडीए बनाएगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट

बीजेपी की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, बीजेपी पर विश्वास दिखाने के लिए दिमा हसाओ के लोगों का आभार। हमारी पार्टी हमेशा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं।

इस जीत पर असम के सीएम ने कहा, जनता ने जो प्रचंड जनादेश दिया है वह उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद में पीएम मोदी के विकासात्मक एजेंडे पर उनके विश्वास की पुष्टि है। उन्होंने कहा, यह जीत एक और कारण से सामने आई है। इस खूबसूरत क्षेत्र में लगभग 35 प्रतिशत लोग ईसाई समुदाय के हैं। उनका आशीर्वाद सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की सफलता को दर्शाता है। बीजेपी के हर कार्यकर्ता को उनकी कड़ी मेहनत के लिए मेरा आभार।

ये भी पढ़े : ‘उसे धर्म का कोई ज्ञान नहीं…’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिड़ गईं रिवाबा जडेजा और नयनाबा जडेजा

अधिकारियों ने बताया कि वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई और देर शाम को समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी 25 सीटों पर विजयी हुई, जिनमें से छह सीटें उसने निर्विरोध जीतीं। उन्होंने कहा कि 13वीं एनसीएचएसी के लिए मतदान 8 जनवरी को हुआ था| इस दौरान 85.78 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। एनसीएचएसी के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने देहांगी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। एनसीएचएसी में 30 सदस्य हैं, जिनमें से 28 निर्वाचित और दो मनोनीत होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here