Assam : जोरहाट में जितेंद्र सिंह ने कहा, महंगाई, बेरोजगारी समेत सभी मोर्चे पर असफल रही मोदी सरकार

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में प्रचार अभियान तेज हो रहा हैं। इसी कड़ी में असम के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने रविवार को जोरहाट में पार्टी प्रत्याशी गौरव गोगोई के समर्थन में पूर्ण रूप से प्रचार किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि गौरव गोगोई सिर्फ असम के ही नहीं, बल्कि देश में राजनीति की एक उज्जवल प्रतिभा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर ‘इंडिया’ गठबंधन की केंद्र में सरकार बनती है तो गौरव गोगोई को कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असम के विकास के लिए गौरव गोगोई जैसे नेता को जीतना बहुत जरूरी है।

वहीं, गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा-पत्र लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया गया है। जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ने असम में कांग्रेस के ‘गारंटी कार्ड’ के घर-घर वितरण की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान जनता से मिले सुझावों के आधार पर पार्टी का घोषणा-पत्र तैयार किया गया। ‘न्याय पत्र’ लोगों की आकांक्षाओं का ही प्रतिबिंब है। हम कह सकता है कि लोगों ने ही इसे तैयार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों से किये गये वादों को पूरा करने में विफल रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here