न्यूज़लिंक हिंदी। असम में बाढ़ के कहर की वजह से हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं। 24 घंटे में छह और मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या अब तक 62 हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, खराब हालात की वजह से बचाव और राहत की कोशिशें भी बढ़ाई गई हैं। प्रभावित लोगों के शिविरों की संख्या 247 की गई है और 251 केंद्रों से राहत सामग्री भी वितरण की जा रही है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और सभी मंत्री बचाव और राहत के काम की देखरेख में पूर्ण रूप से लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जिले के शहरी इलाकों समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का संयुक्त रूप से दौरा किया और तटबंधों में दरारों से हुए नुकसान का जायजा।भी किया राज्य में बाढ़ से 29 जिलों के कुल 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, जबकि लगभग 57,018 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है। राज्य की बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जिले के शहरी इलाकों समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी पूर्ण किया और तटबंधों में दरारों से हुए नुकसान का जायजा। शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से भी बातचीत की और उन्हें राहत प्रयासों और चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने शहर में बाढ़ग्रस्त एच एस रोड और महालया रोड पर बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि नालियों के जाम होने के कारण शहर में बाढ़ की समस्या है और ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण पानी की निकासी में दिक्कतें भी आ रही हैं।प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री से बिजली सप्लाई बहाल करने का आग्रह किया, जबकि उन्होंने बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिजली आपूर्ति बंद किए जाने की बात कही।

