Assam News : गुवाहाटी में एक बार फिर धरती कांपी लगे भूकंप के झटके,झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। असम के सबसे बड़े शहरों में से एक गुवाहाटी में आज सुबह 5:42 पर जब लोग नींद से जागे भी नहीं होंगे, तब वहां भूकंप के झटके तीव्रता के साथ महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जल्द सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं।

दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्‍टोनिक प्लेट्स कहा जाता है,वह अपनी जगह से जब खिसकती रहती है। ये प्‍लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर, दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं।

इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। और भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।

अगर अचानक भूकंप आ जाए तो घर से बाहर खुले में तुरंत निकल जाएं। यदि आप घर में फंस गए हों तो बेड या मजबूत टेबल के नीचे छिप सकते हैं। घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं।

भूकंप आने पर लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। खुले स्थान में जाएं, पेड़ व बिजली की लाइनों से बिल्कुल दूर रहें। इसके अलावा भूकंप रोधी मकान भी उतने ही जरूरी होते हैं। यह हालांकि बहुत महंगा नहीं होता, पर इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अक्‍सर लोग इसकी अनदेखी कर बैठते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here