Assam : कोयला खदान में फंसे नौ मजदूर, बचाव के लिए नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया

0
125

असम के कोयला खदान में फंसे नौ मजदूर, और दीमा हसाओ ज़िले के उमरांगशु इलाक़े में एक कोयला खदान में नौ मजदूर फंसे हुए हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बचाव अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि सहायता के लिए नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया है।

और असम सरकार ने खदान में फंसे मजदूरों की सूची जारी की है, इनमें एक मजदूर नेपाल का है। मौके पर तैनात टीम के अनुसार खदान के अंदर पानी का स्तर लगभग 100 फीट तक बढ़ गया है। और गोताखोरों को विशाखापत्तनम से बुलाया गया है और उनके यहां जल्द ही पहुंचने की उम्मीद ही है।

इसके अतिरिक्त कोयला खदान में मजदूरों की फंसने की घटना सोमवार सुबह क़रीब 8 बजे की है, जब कुछ मज़दूर खदान के अंदर कोयला निकालने के लिए गए थे।

घटनास्थल के पास मौजूद एक पीड़ित मज़दूर के रिश्तेदार ने बताया कि सुबह से कुछ मज़दूर खदान के अंदर फंसे हुए है। यह हादसा खदान के अंदर अचानक पानी भरने से हो गया है।

दरअसल जिस कोयला खदान में यह हादसा हुआ है, वह क़रीब 300 फीट गहरी खदान ही बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here