Assam: पवन खेड़ा प्रेस कॉन्फेरेंस में बोले, -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द कर देंगे सीएए

पवन खेड़ा ने कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर जाने से क्यों डर रहे हैं? हम उनसे अनुरोध करते हैं कि जब वह यहां आए तो कम से कम आधे घंटे के लिए राज्य का दौरा करें।

0
259

न्यूज़लिंक हिंदी, असम। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहटी में एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सीएए) को रद्द कर देंगे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “अबतक असम के लिए कट ऑफ तारीख 1971 बहुत खास था, लेकिन सीएए के आने से उनसे ये अधिकार छीन लिए जाएंगे। इसके बाद उनके लिए कट ऑफ तारीख 2014 होगी।”

कांग्रेस सत्ता में आई तो हम सीएए रद्द कर देंगे
कांग्रेस नेता ने बताया कि असम समझौते के अनुसार, बांग्लादेश से असम में प्रवेश करने वाले नागरिकों की कट ऑफ तारीख 25 मार्च 1971 है। सीएए के तहत मोदी सरकार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसियों को नागरिकता प्रदान करना चाहती है, जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हैं।

पवन खेड़ा ने कहा, “अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हम सीएए रद्द कर देंगे। उन्होंने आगे बताया, 2019 में सीएए को संसद में पारित किया गया था और इसे राष्ट्रपति की भी मंजूरी मिल गई थी, जिसके बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों में इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।”

मणिपुर जाने से क्यों डर रहे हैं
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे के दौरान कांग्रेस ने मणिपुर में नहीं जाने पर पवन खेड़ा ने कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर जाने से क्यों डर रहे हैं? हम उनसे अनुरोध करते हैं कि जब वह यहां आए तो कम से कम आधे घंटे के लिए राज्य का दौरा करें।

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से जारी जातीय हिंसा में अबतक 219 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भ्रष्टा बताते हुए कहा कि जनता उन्हें जवाब देगी।

ये भी पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार: पिता ने नाबालिग बेटियों से की छेड़छाड़, पत्नी ने किया विरोध, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here