न्यूज़लिंक हिंदी। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यभार का पद संभालेंगीं, शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद आतिशी ने कैबिनेट में शामिल पांच मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया था।
उसके बाद आज पहला कार्य दिवस है, आतिशी सचिवालय के तीसरी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभालेंगीं। गत मार्च महीने में दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, उसके बाद से अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय एक तरह से निष्क्रिय था।
इस बार चालू वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए बतौर वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली वालों के लिए कई योजनाओं का ऐलान भी किया था। जिसमें अहम है दिल्ली की महिलाओं के लिए प्रतिमाह हजार रुपये सम्मान निधि राशि उनको देना। केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में बिजली-पानी मुफ्त देने के अलावा कई ऐसी योजनाओं का ऐलान होता रहा है।
जिससे वर्ग विशेष को फायदा मिला है और सरकार चलती आ रही है, अब मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभालने के साथ ही आतिशी को सरकार की तरफ से घोषित इन योजनाओं को लागू कराने की पूर्ण चुनौती भी सामने है।
इस वर्ष बजट में महिलाओं के लिए सम्मान निधि योजना देने का ऐलान नया था, बजट पेश किए हुए छह महीने से अधिक समय भी बीत चुके हैं। तब आतिशी वित्त मंत्री थी और अब आतिशी मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। ऐसे में जिम्मेदारी संभालते ही सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने सरकार की इस नई योजना को लागू करना होगा।
आतिशी के पास तकरीबन सभी प्रमुख विभाग है, दिल्ली में पानी की समस्या इस कदर हो गई थी कि लोग पानी के लिए सड़कों पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। पानी की जरूरतों को लेकर आतिशी ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर ठीकरा भी फोड़ा था। अब वह बतौर मुख्यमंत्री कैसे इस बुनियादी जरूरत का समाधान निकालेगी इस पर भी नज़रें लगातार टिकी रहेंगी।

