Australia News :ऑस्ट्रेलिया में एक पत्नी अपने पति का शव भारत भेजने के लिए लगाई सभी से मदद की गुहार,

0
370

न्यूज़लिंक हिंदी। ऑस्ट्रेलिया में एक पत्नी अपने पति का शव भारत भेजने के लिए सभी से मदद की गुहार लगा रही है। दरअसल, 26 साल के एक भारतवंशी व्यक्ति की कार के पलटने से मौत हो गई। अब पत्नी शव को भारत में उनके माता-पिता के पास ले जाने के लिए मदद मांग रही है।

बताया जा रहा है कि खुशदीप सिंह सोमवार को रात सवा 11 बजे पामर्स रोड पर गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी मेडियन स्ट्रिप को पार कर गई और पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।हालांकि, दुर्घटना के सही कारण की अभी भी जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस को संदेह है कि थकान के कारण हादसा हो सकता है।

जांचकर्ता घटना के डैशकैम फुटेज खंगाल रहे हैं। इस दुर्घटना की जानकारी सिंह की पत्नी जपनीत कौर को दी गई, जो पिछले साल एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में ऑस्ट्रेलिया आई थी। कौर अपने पति के शव को घर वापस भेजने के लिए सोशल मीडिया के जरिए वित्तीय सहायता मांग रही है, जहां उसके माता-पिता अपने बेटे को आखिरी बार देखने का इंतजार कर रहे हैं।

अभी मेरे पास इतने रुपये नहीं है कि मैं उन्हें वापस भारत भेज सकूं। इसलिए कृपया इस कठिन समय में मेरी मदद करें। कोई भी दान, बड़ा या छोटा, बहुत काम लाएगा। उन्होंने बताया कि खुशदीप मेलबर्न में एक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here