अमेरिका के ईरान पर हो रहे हमलों पर,ऑस्ट्रेलिया ने किया समर्थन

0
230

अमेरिका के ईरान पर हो रहे हमलों पर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हमलों का समर्थन किया है।

और इसके साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से फिर से बातचीत शुरू करने की अपील भी की है।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्बनीज़ ने ये भी कहा, हम किसी भी तरह की लड़ाई या बड़े स्तर का युद्ध बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं।

और आगे उन्होंने कहा, हम लगातार बातचीत और कूटनीति की अपील भी कर रहे हैं।

और फिर इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने ईरान से अपील की है कि वह कोई भी ऐसा क़दम बिल्कुल भी न उठाए जिससे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होने का ख़तरा बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here