न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। लम्बे वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के साथ ही राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न हो गई है। बता दे कि रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया। प्राण प्रतिष्ठा के इस बेहद ही खास मौके पर पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है। देश और दुनिया में आज के दिन दिवाली मनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें : Kanpur: शहर में निकली 44 शोभायात्राएं, प्राण प्रतिष्ठा का हुआ लाइव टेलीकॉस्ट, निगम ने की विशेष तैयारी
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गूगल पर इतने सर्चेज हुए हैं जितने इससे पहले कभी शायद ही हुए होंगे। जानकारी के लिए बता दे कि यह शायद पहला मौका है जब गूगल टेंड्स के सभी टॉप-10 सर्च अयोध्या राम मंदिर से जुड़े हैं। इससे पहले एक ही टॉपिक पर पिछले 24 घंटे में इस तरह के टेंड्रस देखने को नहीं मिले हैं।
24 घंटे में सर्च होने वाले टॉप-5 टॉपिक
- Rama • Ayodhya • Hindu Temple
- Tanakpur • Rama • Arti
- Rama • Bharatiya Janata Party • Ayodhya • Narendra Modi
- Rama • Ayodhya • Ramanama • Hindu Temple • Prana Pratishtha
- Arunachal Pradesh • Ayodhya • Hindu Temple • Rama • India • Chief minister

