न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। भव्य राम मंदिर के कार्यक्रम को लेकर बिहार और नेपाल बॉर्डर पर भी पुलिस अलर्ट है। बता दे कि नेपाल और बिहार पुलिस से समन्वय स्थापित कर पुलिस शरारती तत्वों की निगरानी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में हुई सांप्रदायिक घटनाओं सहित माहौल बिगाड़ने वाले प्रकरणों में शामिल लोग राडार पर हैं। इस संबंध में आईजी रेंज जे. रविंद्र ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारियां भी काफी तेजी से चल रही हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। जनवरी माह में ही जगह-जगह कार्यक्रम भी होंगे।
ऐसे में मौका देखकर खुराफातियों द्वारा माहौल बिगाड़ने के प्रयास करने की आशंका है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहेगा। गोरखपुर रेंज में बिहार सीमा से सटे कुशीनगर, देवरिया और नेपाल से सटे महराजगंज जनपद और गोरखपुर जिले में भी पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अगले माह अलर्ट मोड पर रहेंगी।
बता दे कि किसी तरह की गलत टिप्पणी करने, धार्मिक या सांप्रदायिक भावनाओं को उकसाने अन्य असामाजिक गतिविधि की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थानों की पुलिस से लेकर एलआईयू को सजग रहने के लिए कहा गया है।
इसे भी पढ़ें: Amrit Bharat Train: ट्रेन की अंदर की तस्वीरें आई सामने, लग्जरी सुविधाओं से है लैस, शेड्यूल जारी
आईजी जे रविंद्र ने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल लोगों के सोशल साइट वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। साथ ही थानों की पुलिस अपने-अपने मोहल्लों में सतत निगरानी करेगी। नेपाल और बिहार बार्डर पर पुलिस की टीमें सीमा पार पुलिस अधिकारियों से तालमेल बिठाकर जानकारी जुटाएंगी।

