Ayodhya: CM योगी ने हनुमानगढ़ी-रामलला के क‍िए दर्शन,राम मंद‍िर न‍िर्माण का भी लेंगे जायजा

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को तैयार गर्म खाना देने की योजना कोरोना काल में स्थगित हो गई थी।आज से अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पुनः इस योजना की शुरुआत की है।

0
297

न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अयोध्‍या पहुंचे। सबसे पहले सीएम योगी ने पुलिस लाइन अयोध्या में अपने हाथों से बच्चों को हॉट कुक्ड भोजन परोसा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को तैयार गर्म खाना देने की योजना कोरोना काल में स्थगित हो गई थी।आज से अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पुनः इस योजना की शुरुआत की है।

पुल‍िस लाइन से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी जाएंगे। हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करने के बाद सीएम रामलला के दर्शन और आरती करेंगे। इसके बाद सीएम राम मंद‍िर न‍िर्माण में प्रगत‍ि कार्यों का भी जायजा लेंगे।

कोरोना काल में बंद प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए गर्म भोजन देने की शुरुआत भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्याधाम से की है। प्रदेश के 80 लाख बच्चे इससे लाभांवित होंगे।

सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मां यशोदा की याद दिलाते उन्हें कान्हा को पालने जैसा धर्म निभाने के लिए आगे आने को कहा। इससे पहले पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में गर्म भोजन परोस कर एचसीएम (हाट कुक्ड मील) योजना की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा- कि जब भगवान राम अपने मंदिर में 22 जनवरी को प्रतिष्ठित हो रहे हैं, उससे पहले अयोध्या धाम से इसकी शुरुआत करना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। अंतर विभागीय योजनाओं के बेहतर समन्वय के प्रमाण के रूप में पूर्वांचल से इंसेफलाइटिस पर नियंत्रण का उदाहरण दिया। बोले, कि अब उस पर प्रभावी नियंत्रण है।

मुख्यमंत्री ने पोषण भी, पढ़ाई भी किट एवं पोषण किट का वितरण किया। प्रदेश के 35 जिलों के लिए 403 करोड़ की लागत से 3401 आंगनबाड़ी भवन निर्माण का शिलान्यास मंच से रिमोट के माध्यम से उन्होंने किया। पुलिसलाइन में निर्मित जी-12 के दो बहुमंजिला भवनों का लोकार्पण भी किया।

ये भी पढ़ें : Pakistan: पाक ने की एक और नापाक हरकत, PoK में धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर किया जबरन कब्जा

अयोध्या के बाद मुख्यमंत्री का गोरखपुर जाने का कार्यक्रम है। उस से पहले सीएम बड़ा भक्तमाल में भगवान को स्वर्ण मुकुट एवं छत्र अर्पण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here