न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह यानी आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। बता दे कि सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Devotees gather in large numbers at Shri Ram temple on the first day after the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/EGo9yr9sXS
— ANI (@ANI) January 23, 2024
अयोध्या में कल संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद आज पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए।
ये भी पढ़ें :Delhi: जामिया में लगे बाबरी के लिए हड़ताल के नारे, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वायरल वीडियो
भीड़ के चलते लिया गया ये फैसला
भोर में मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। मंगलवार सुबह से ही लोग लाइन में लगे हुए हैं। सुबह 10-11 बजे के करीब भीड़ ज्यादा बढ़ने की वजह से राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भक्तों की एंट्री रोक दी गई। भीड़ को काबू करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं अयोध्या आने वाले प्रमुख रास्ते वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

