न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण बांटने का कार्य श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत सबसे पहले साधु-संतों को आमंत्रण भेज करा गया। इसके लिए कार्ड तैयार किए गए हैं।
इस समारोह में देश के विभिन्न परंपराओं के करीब चार हजार संतों को आमंत्रित किया जा रहा है। आमंत्रण पत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से भेजा जा रहा है।
आमंत्रण पत्र में विशेष अपील
लंबे संघर्ष के बाद राममंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भगृह में की जाएगी। प्रबल इच्छा है कि अयोध्या में उपस्थित रहकर आप इस महान अवसर के साक्षी बनें।
Invitation cards are being sent to people for the Pran Pratistha ceremony of Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh on January 22. pic.twitter.com/aHupKCMUwS
— ANI (@ANI) December 2, 2023
संतों से अपील की जा रही है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या आने की योजना बनाएं। विलंब से आने पर परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें :Uttar Pradesh: सीएम योगी आज होंगे अयोध्या दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे निरीक्षण
23 जनवरी तक अयोध्या में रहने का आग्रह भी ट्रस्ट कर रहा है। देशभर के संतों के साथ अयोध्या के भी संतों को आमंत्रण देने का काम शुरू कर दिया गया है। संघ व विहिप के कार्यकर्ताओं की टीम संतों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दे रही है।

